एनटीपीसी ऊंचाहार में मीडिया सराहना कार्यक्रम सम्पन्न, पत्रकारों का हुआ सम्मान

एनटीपीसी ऊंचाहार में मीडिया सराहना कार्यक्रम सम्पन्न, पत्रकारों का हुआ सम्मान

संवाददाता: आदित्य द्विवेदी, ऊंचाहार

रायबरेली जनपद के ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी परियोजना में शुक्रवार को मीडिया सराहना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख विश्व मोहन सिंह ने क्षेत्र के पत्रकारों का सम्मान करते हुए मीडिया की भूमिका को समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख विश्व मोहन सिंह ने कहा कि मीडिया समाज का मार्गदर्शक होता है, जो समाज को सही दिशा देने के साथ-साथ जनसमस्याओं और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। उन्होंने कहा कि मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र के विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी ऊंचाहार देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। परियोजना लगातार बेहतर तकनीक और कुशल प्रबंधन के माध्यम से बिजली उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दे रही है।
कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रमुख ने एनटीपीसी ऊंचाहार की भावी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्पादन क्षमता को और मजबूत करने, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के पत्रकार उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया