कैलोरा में धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन, भक्तों की मंडली ने गाए भजन

कैलोरा में धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन, भक्तों की मंडली ने गाए भजन

संवाददाता अश्विनी कुमार

हाथरस। नगर के कैलोरा गांव में खाटू श्याम जी का जन्मदिन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों की मंडली टीम ने भजन संध्या का आयोजन किया, जिसमें पूरे क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भजनों की मधुर धुनों पर भक्त झूम उठे और “श्याम तेरी भक्ति का सुख पायो” जैसे गीतों से वातावरण श्याममय हो गया। कैलोरा भक्त मंडली टीम के प्रमुख सदस्य कमल सेंगर, महेंद्र सेंगर, प्रतीक (लालू), कृष्ण मदनावत, हर्षित सेंगर, दुष्यंत सेंगर, अंकित सेंगर, अंश कुमार, पप्रकांशु, मयंक, अमित, गोपाल और कार्तिक आदि ने भजन गायन में अपनी सहभागिता दी।

भक्तों ने फूल-मालाओं और दीपों से मंदिर को सजाया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भक्तों ने पूरे उत्साह और प्रेम के साथ खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव मनाया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें