लुधियाना: श्री हिन्दू न्याय पीठ ने मनाया दिवान टोडरमल सेवा रसोई का पांचवा स्थापना दिवस..

 लुधियाना….श्री हिन्दू न्याय पीठ ने मनाया दिवान टोडरमल सेवा रसोई का पांचवा स्थापना दिवस.

संवाददाता सर्वेश रायलुधियाना…रविवार शाम श्री गुरु नानक देव भवन रोशनी से जगमगा रहा था। मुख्य द्वार से लेकर मंच तक हर जगह रंग बिरंगे और सजावट थी। हाल खचा खच भरा हुआ था। श्री हिंदू न्याय पीठ और हिंदू सिख जागृति द्वारा संचालित दीवान टोडर मल सेवा रसोई का 5वां स्थापना दिवस धूमधाम से शुरू हुआ। दीप प्रज्वलन होते ही तालियों की गड़गड़ाहट गुजं उठीं। मंच पर आते ही भजन गायक कुमार संजीव ने मायिक थामा , जैसे ही उन्होंने येक ऋतु आए येक ऋतु जाए गाना सुरु किया पूरा हाल शांत हो गया, उनकी मधुर आवाज में प्रेम और सद्भावना का संदेश बहने लगा, लोग आंखे बंद कर सुनते रहे, गीत खत्म होते ही तालियां देर तक बजती रही।

इसके बाद मंच पर उतरी कथक नृत्यांगना शुभजीत कौर और उनकी शिष्या, पांव में घुँघरू हाथों में लय और आंखों में सावन, बारिश की फुहार और हरियाली की झलक उनके हर भाव में थी, दर्शक मंत्र मुग्ध होकर देखते रहे l

फिर आया हँसी का दौर, हास्य कवि दिनेश बावरा ने पानी के महत्व पर तुकबन्दी शुरू की, बीच बीच में नेताओं पर चुटीली कटाक्ष किए, हाल में तालियां बजती रहीं ठहाके गूंजते रहे लोग हँसते हँसते तालियां बजाते रहे।

कार्यक्रम के बीच सेवा रसोई की पूरी टीम को मंच पर बुलाया गया। सम्मान पत्र और शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन हुआ। आयोजकों ने बताया कि पिछले पांच साल से जरूरतमंदों को रोजाना मुफ्त भोजन उपलब्ध कराना हमारी सबसे बड़ी सेवा है। इसके बाद माहौल देशभक्ति में रंगा। गायक अरविंद गुजराल मंच पर आए और फिल्म बॉर्डर का मशहूर गीत “संदेश आते हैं” गाने लगे। हॉल में बैठे कई लोगों की आंखें नम हो गईं। मोबाइल की फ्लैशलाइट्स जल उठीं। माहौल गमगीन रहा। गीत गूंजता रहा पूरा हॉल भारत माता के जय के नारों से गूंज उठा। समारोह का खास आकर्षण रही डॉक्यूमेंट्री फिल्म। इसमें सेवा रसोई की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा दिखाई गई।लुधियाना: श्री हिन्दू न्याय पीठ ने मनाया दिवान टोडरमल सेवा रसोई का पांचवा स्थापना दिवस..

कैसे यह सेवा रसोई हजारों लोगों को भोजन पहुंचाती रही, कैसे मुश्किल वक्त में भी टीम ने सेवा जारी रखी, यह खूब भावुक करने वाला दृश्य रहा। हॉल में बैठे हर शख्स को भावुक कर दिया।

इस दौरान सेवा रसोई के प्रधान ने समाजसेवियों और आम लोगों को सेवा का महत्व समझाते हुए सोच-समाज, ताजगी, सकारात्मक चिंतन और दानशीलता बांटी।

अंत में दीवान टोडर मल सेवा रसोई का यह 5वां स्थापना दिवस विशेष डॉक्यूमेंट्री और गीतों के साथ समाप्त नहीं हुआ, बल्कि सेवा, भाईचारे और मानवता का जीवंत संदेश दे गया। दीप प्रज्ज्वलन से आखिरी निवाला तक, यह शाम उपस्थित लोगों की यादगार शाम बन गयी।

ये भी पढ़ें जन्माष्टमी 2025 कब है? जानें तिथि, पूजा का समय और महत्व

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया