मिरहची पुलिस की कार्रवाई, अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी दबोचा

मिरहची पुलिस की कार्रवाई, अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी दबोचा

 संवादाता अमन अहमद। एटा। अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 26 वर्षीय अभियुक्त भूपाल उर्फ भूपेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी थाना मिरहची क्षेत्र के नगला चहबच्चा का निवासी बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना मिरहची में मु0अ0सं0 126/26 दर्ज है। मामले में धारा 137(2), 70(2) बीएनएस तथा 5G/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी काफी समय से पुलिस की वांछित सूची में शामिल था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी।

एसएसपी एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा एएसपी एटा श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, इसी प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक तोमर, हेड कांस्टेबल अमित कुमार और रिजर्व कांस्टेबल फरमान शामिल रहे।

ये भी पढ़ें अलीगंज में ज्वैलर्स की दुकान में बड़ी चोरी, तिजोरी समेत लाखों के जेवर ले गए चोर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें