एटा में सख्त एक्शन मोड में नए SSP: अपराधियों, माफिया और भ्रष्टाचार पर कसा शिकंजा
संवादाता अमन अहमद।
एटा, 01 अप्रैल 2026 जनपद एटा में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. इलामारन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित अपनी पहली मीडिया बैठक में उन्होंने साफ कर दिया कि अपराध, माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अब प्राथमिकता होगी। मीडिया से परिचयात्मक वार्ता के दौरान SSP ने पुलिस की कार्यप्रणाली, रणनीति और प्राथमिकताओं को विस्तार से साझा किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय दिलाना और जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च लक्ष्य रहेगा।
11 बिंदुओं पर चलेगी एटा पुलिस की रणनीति
SSP डॉ. इलामारन ने जनपद पुलिस की 11 प्रमुख प्राथमिकताओं को चिन्हित करते हुए बताया कि— शासन से जुड़े मामलों में समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित होगी “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाई जाएगी टॉप-10 अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए विशेष अभियान चलेंगे माफिया के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी त्योहारों पर पुलिस-जनता समन्वय से शांति व्यवस्था कायम रखी जाएगी महिला अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति लागू रहेगी जनशिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण होगा अवैध शराब और हथियारों के कारोबार पर सख्त कार्रवाई होगी पुलिस बल में अनुशासन और कार्यक्षमता पर विशेष जोर रहेगा मीडिया से मांगा सहयोग, पारदर्शिता का दिया भरोसा बैठक के दौरान SSP ने मीडिया से सकारात्मक सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और मीडिया के बेहतर तालमेल से जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करेगी।












