पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी

पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

थाना पट्टी पुलिस द्वारा धोखाधडी/ जबरन वसूली के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त को 04 जिन्दा देशी बम नाजायज व 01 मोटर साइकिल के साथ किया गया गिरफ्तार। । अभियुक्त को थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत देनवा दुबौली जंगल के पास बहद ग्राम देनवा दुबौली के पास से गिरफ्तार किया गया वादी संजय शुक्ला पुत्र जगनारायण शुक्ला निवासी ग्राम कोडरी चंदुआडीह थाना कोहडौर जनपद प्रतापगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि दिनांक 30.03.2026 को कुलदीप पुत्र स्व0 रामस्नेही निवासी बाभनपुर जनपद जौनपुर एवं अजीत पुत्र राजकिशोर निवासी रामपुर खागल थाना पट्टी द्वारा धोखाधड़ी कर 50,000 रुपये ले लिए गए तथा नोटों का बंडल देकर देखने नहीं दिया गया और अतिरिक्त 1,00,000 रुपये की मांग करते हुए वादी के पुत्र को गोली मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में थाना पट्टी पर मु0अ0सं0- 111/2026 धारा 318(4)/308 (5)/182 बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी पट्टी श्री आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अनीश कुमार यादव मय हमराह कां0 पंकज यादव,कां0 राघवेन्द्र यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0- 111/2026 धारा 318(4)/308 (5)/182 बी0एन0एस0 से संबंधित 01 अभियुक्त अजीत पुत्र राज किशोर निवासी ग्राम रामपुर खागल थाना पट्टी प्रतापगढ उम्र करीब 24वर्ष को 04 अदद जिन्दा देशी बम नाजायज व 01 मोटर साइकिल के साथ थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत देनवा दुबौली जंगल के पास बहद ग्राम देनवा दुबौली के पास से गिरफ्तार किया गया। ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें