महादेव सिमरिया में संविधान दिवस पर दिलाई गई शपथ, ग्रामसभा में गूंजा संविधान का सम्मान

महादेव सिमरिया में संविधान दिवस पर दिलाई गई शपथ, ग्रामसभा में गूंजा संविधान का सम्मान

संवाददाता प्रताप सिंह

महादेव सिमरिया ग्राम पंचायत में संविधान दिवस बड़े ही सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। ग्राम सभा के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में संविधान की महत्ता, उसके मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की अगुवाई ग्राम पंचायत के मुखिया श्री विनोद कुमार यादव ने की। उन्होंने संविधान निर्माताओं के योगदान को याद करते हुए कहा कि संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ है, जिसे सम्मानपूर्वक पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर पंचायत के रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संविधान की गरिमा और उसके पालन को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली।

ग्रामीणों ने संविधान दिवस को एक जागरूकता पर्व के रूप में मनाते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें