कासगंज में ‘रन फॉर यूनिटी’ से गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे: राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान ने दिखाई हरी झंडी

कासगंज में ‘रन फॉर यूनिटी’ से गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे: राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान ने दिखाई हरी झंडी

मंडल संवाददाता अमित चौहान

कासगंज। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को जिले में ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने बीएवी इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी, सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षक और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देते हुए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और ‘सरदार पटेल अमर रहें’ जैसे नारों के साथ दौड़ लगाई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश प्रसारित करना था। प्रतिभागियों में देशभक्ति और उत्साह का जोश देखने लायक था। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

रन फॉर यूनिटी के माध्यम से जनपदवासियों ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को नमन करते हुए एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal