राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान का ममता कुलकर्णी पर पलटवार: कहा—‘दिमाग का इलाज कराएं, दुनिया जानती है दाऊद कौन है’

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान का ममता कुलकर्णी पर पलटवार: कहा—‘दिमाग का इलाज कराएं, दुनिया जानती है दाऊद कौन है’

मंडल संवाददाता अमित चौहान

कासगंज। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान शुक्रवार को कासगंज दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने जिले में आयोजित विभिन्न सरकारी और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी के विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। बबीता चौहान ने कहा कि ममता कुलकर्णी द्वारा दाऊद इब्राहिम के समर्थन में दिया गया बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील है। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि उन्होंने यह बयान क्या सोचकर या किस दबाव में दिया है। ममता कुलकर्णी को अपने दिमाग का इलाज कराना चाहिए।” महिला आयोग अध्यक्ष ने आगे कहा कि “प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती। पूरी दुनिया जानती है कि दाऊद इब्राहिम किस तरह का व्यक्ति है और उसका क्या इतिहास रहा है। ऐसे में इस तरह की भाषा या बयान देना बेहद गैरजिम्मेदाराना है। यह उनका निजी विचार हो सकता है, लेकिन समाज को गलत दिशा में ले जाने वाला है।” उन्होंने बताया कि प्रदेश में ‘मिशन शक्ति अभियान’ का पांचवां चरण नवरात्रि के दौरान शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत महिलाओं और छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। राज्य महिला आयोग इस दिशा में जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है और महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

कासगंज दौरे के दौरान बबीता चौहान ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भी मुलाकात की और महिला सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों की समीक्षा की।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal