एटा में सट्टेबाजी पर पुलिस की कार्रवाई, अलीगंज थाना पुलिस ने आरोपी को नकदी व पर्ची सहित दबोचा

एटा में सट्टेबाजी पर पुलिस की कार्रवाई, अलीगंज थाना पुलिस ने आरोपी को नकदी व पर्ची सहित दबोचा

संवादाता अमन अहमद। एटा,  जनपद में अवैध जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में थाना अलीगंज पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लियाकत अली पुत्र खुर्शीद खां उर्फ मुन्ने निवासी मोहल्ला लुहारी दरबाजा, कस्बा एवं थाना अलीगंज जनपद एटा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 755 रुपये नकद तथा सट्टा पर्ची बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद थाना अलीगंज में मुअसंख्या 105/2026 के तहत धारा 13 जी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार, कांस्टेबल रोहताश कुमार तथा कांस्टेबल मोहित तालान शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें एटा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक हादसे में युवक की मौत, पत्नी समेत तीन गंभीर

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal