एटा हाईवे-34 पर महिला से लूट, पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

एटा हाईवे-34 पर महिला से लूट, पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

संवाददाता – योगेंद्र सिंह एटा। जनपद एटा के हाईवे-34 पर महिला से हुई लूटपाट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना पिलुआ पुलिस, स्वाट और इंटेलिजेंस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लूट की यह घटना बड़ागांव ओवरब्रिज के पास घटी थी, जिसमें महिला से नकदी, मोबाइल फोन और जेवरात लूटे गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में त्वरित कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितिन यादव, पंचम ठाकुर उर्फ अभी और सत्यम प्रजापति के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी नई उम्र के हैं और हाल ही में अपराध की दुनिया में सक्रिय हुए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये युवक मिलकर लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे, जिससे वे अपने महंगे शौक पूरे कर सकें। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त काली रंग की अपाचे बाइक, 15 मोबाइल फोन, 4200 रुपये नकद, और सफेद धातु की दो जोड़ी पायल बरामद की है।

इस सफल ऑपरेशन से न सिर्फ पुलिस की तत्परता साबित हुई है, बल्कि अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश भी गया है। स्थानीय जनता ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की है।

ये भी पढ़ें प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की सीडीओ ने की समीक्षा

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की