44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ में पदोन्नति एवं सम्मान समारोह आयोजित
सेनानायक सचिन्द्र पटेल (IPS) का DIG पद पर चयन
संवाददाता: पवन सूर्यवंशी: मेरठ। 44वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ में सेनानायक महोदय श्री सचिन्द्र पटेल (आईपीएस) के उप महानिरीक्षक (DIG) पद पर पदोन्नति होने के उपलक्ष्य में एक भव्य पदोन्नति एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 01 दिसंबर 2025 को आयोजित इस कार्यक्रम में सेनानायक महोदय को पदोन्नति का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक महोदय श्री भानु भास्कर द्वारा उन्हें पदोन्नति के प्रतीक स्वरूप स्टार लगाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
समारोह के दौरान 44वीं वाहिनी पीएसी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और उन्होंने सेनानायक महोदय के उत्कृष्ट नेतृत्व, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया।
अधिकारियों एवं जवानों ने उनके उज्ज्वल भविष्य तथा नए दायित्वों के सफल एवं प्रभावी निर्वहन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला।
ये भी पढ़ें महिला SI का सनसनीखेज आरोप – इंस्पेक्टर ने 1 लाख लिए, मुझे कुछ नहीं दिया












