प्रतापगढ़: रिहायशी बस्ती में अजगर, दो बिल्लियों को बनाया शिकार

प्रतापगढ़: रिहायशी बस्ती में अजगर, दो बिल्लियों को बनाया शिकार

संवाददाता रोहित वर्मा प्रतापगढ़। जिले के अंतू थाना क्षेत्र के किठावर (तिवारीपुर पूरब) गांव में बुधवार को एक विशाल अजगर के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि अजगर ने रिहायशी इलाके में घुसकर दो बिल्लियों को निगल लिया।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

गांव के लोगों ने बताया कि अजगर खेतों और बस्ती के बीच घूमता रहा, जिससे बच्चे और महिलाएं घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है।

ये भी पढ़ें Pratapgarh: जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने श्री कृपालु धाम मनगढ़ पहुंचे एडीजी जोन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें