राजा भईया के प्रयास से कुंडा सीएचसी को मिली बड़ी सौगात, नवजात शिशुओं के लिए एसएनसीयू यूनिट का हुआ शुभारंभ
अमित तिवारी प्रतापगढ़ कुंडा: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के संरक्षक और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भईया के निरंतर प्रयासों का सुखद परिणाम सामने आया है। कुंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में नवजात शिशुओं के बेहतर इलाज के लिए एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) की शुरुआत की गई है।
इस अत्याधुनिक यूनिट का उद्घाटन जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष एवं बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 12 बेड की एसएनसीयू यूनिट से गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं को अब बेहतर इलाज यहीं उपलब्ध कराया जाएगा। अब ऐसे मामलों में जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
एसएनसीयू यूनिट की प्रमुख विशेषताएं:
- नवजात गहन देखभाल
- संक्रमण प्रबंधन
- श्वसन और पोषण सहायता
कार्डियोरेस्पिरेटरी मॉनिटरिंग डॉ. राजीव त्रिपाठी ने बताया कि इस यूनिट में इनक्यूबेटर, वार्मर, ऑक्सीजन सपोर्ट, ब्लड गैस एनालाइज़र सहित कई जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।
यह यूनिट क्षेत्र के नवजात शिशुओं के जीवनरक्षण में मील का पत्थर साबित होगी और ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करेगी।
राजा भईया और विधायक विनोद सरोज के संयुक्त प्रयास से कुंडा के लोगों को यह नई स्वास्थ्य सुविधा मिली है, जिससे अब गंभीर स्थिति वाले नवजातों का इलाज समय पर और सुलभ हो सकेगा।
ये भी पढ़ें 55 साल के जय नारायण को रौंदता चला गया डम्पर- सिस्टम पर फिर उठे सवाल












