मां बमलेश्वरी के चरणों में शिवसेना नेता मनीष वर्मा ने नवाया शीश, जनकल्याण और सुख-समृद्धि की मांगी कामना

मां बमलेश्वरी के चरणों में शिवसेना नेता मनीष वर्मा ने नवाया शीश, जनकल्याण और सुख-समृद्धि की मांगी कामना

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू  डोंगरगढ़। आस्था, श्रद्धा और विश्वास के पावन केंद्र मां बमलेश्वरी देवी के दरबार में शिवसेना दुर्ग कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रभारी मनीष वर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मां बमलेश्वरी से क्षेत्रवासियों, समाजजनों एवं समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

मां बमलेश्वरी के जयकारों के बीच मनीष वर्मा ने श्रद्धापूर्वक माथा टेकते हुए कहा कि माता रानी की कृपा से हर संकट दूर होता है और भक्तों के जीवन में नई ऊर्जा, विश्वास तथा सफलता का संचार होता है। उन्होंने कामना की कि मां बमलेश्वरी देवी सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करें, परिवारों को स्वस्थ रखें और प्रदेश को विकास, भाईचारे एवं खुशहाली के मार्ग पर आगे बढ़ाएं।

इस अवसर पर मनीष वर्मा ने कहा कि मां बमलेश्वरी का दरबार केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि जनसेवा, सद्भाव और सकारात्मक सोच की प्रेरणा देने वाला पवित्र धाम है। उन्होंने सभी लोगों से माता रानी के प्रति श्रद्धा बनाए रखने और समाज में प्रेम, एकता एवं सेवा का संदेश फैलाने की अपील की।

ये भी पढ़ें डीआईजी रामकृष्ण साहू ने थाना साजा एवं चौकी देवरबीजा का किया आकस्मिक निरीक्षण

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal