जनपद एटा में कोर्ट पैरवी मजबूत करने को SSP डॉ. इलामारन ने की बैठक, दिए सख्त निर्देश

जनपद एटा में कोर्ट पैरवी मजबूत करने को SSP डॉ. इलामारन ने की बैठक, दिए सख्त निर्देश

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में जनपद के समस्त कोर्ट मोहर्रिरों एवं पैरोकारों की महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की। बैठक में न्यायालयों में लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी, समयबद्ध सुनवाई तथा अन्य न्यायिक कार्यों के निष्पादन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
एसएसपी ने विशेष रूप से जनपद के टॉप–10 अपराधियों से जुड़े मामलों में गुणवत्तापरक एवं सशक्त पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कमजोर पैरवी के चलते अपराधियों को लाभ न मिले, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें। गोष्ठी में न्यायालयी प्रक्रियाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, साक्ष्यों की समय से उपलब्धता तथा केस डायरी के सही संधारण पर जोर दिया गया। एसएसपी ने सभी मोहर्रिरों/पैरोकारों को निर्देशित किया कि वे अभियोजन पक्ष के साथ बेहतर समन्वय बनाकर मामलों की प्रभावी ढंग से पैरवी करें, जिससे अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाई जा सके।
अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें