जनपद में प्रेस क्लब संस्थापक की मनाई गई पुण्यतिथि, पत्रकार साथी पत्रकार साथी हुए भावुक।

जनपद में प्रेस क्लब संस्थापक की मनाई गई पुण्यतिथि, पत्रकार साथी पत्रकार साथी हुए भावुक।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में प्रतापगढ़ प्रेस क्लब के संस्थापक स्वर्गीय स्वर्गीय दिनेश सिंह की तृतीय पुण्यतिथि धूमधाम के साथ मनाई गई। इसके अलावा इस मौके पर जिले के पत्रकार साथियों ने उनके व्यक्तित्व और उनके द्वारा पत्रकार साथियों के हितों किए गए कार्य को याद कर भावुक हो गए ।जिले के अंबेडकर चौराहा पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद प्रेस क्लब के अध्यक्ष पवन सिंह ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय दिनेश सिंह हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए लड़ाई लड़ते रहे।सबसे खास बात यह है कि वो अपनी लेखनी के साथ साथ अपने मददगार स्वभाव के लिए भी पूरे जनपद में जाने जाते थे। यही वजह है कि वह पत्रकार साथियों के बीच हमेशा लोकप्रिय रहे। इसके अलावा आपको बता दें कि पत्रकारिता करने वाले इस कठिन युग में जिले के पत्रकार स्वर्गीय दिनेश सिंह को बहुत याद करते हैं। इस मौके पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्या,विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल, प्रेस क्लब संरक्षक राजीव पांडे,अनिकेत दिनेश सिंह,कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज त्रिपाठी,वरिष्ठ समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य,अजितेश त्रिपाठी,प्रशांत सिंह सोम,संजय द्विवेदी,अतुल यादव,मनीष ओझा,अजय मौर्य,यज्ञ प्रताप सिंह,अभिषेक मिश्रा, मो०हुजैफ,परमानन्द मिश्रा,अवनीश मिश्रा,बृजेश मिश्र,अतुल यादव धर्मेन्द्र दुबे पत्रकार,गौरव उपाध्याय आदि पत्रकार साथी एवं जनपद के नागरिक मौजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal