इटावा: लूट की योजना बना रहे दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

इटावा: लूट की योजना बना रहे दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

संवाददाता रोहित कुमार की रिपोर्ट

Etawah में थाना वैदपुरा और बसरेहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लूट की योजना बना रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिकंदर उर्फ अखिल और नितिन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार संयुक्त कार्रवाई के दौरान संदिग्ध बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर उन्होंने भागने की कोशिश की। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। थाना वैदपुरा और बसरेहर पुलिस की सतर्कता से घटना होने से पहले ही बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर अन्य घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal