समस्त ग्राम वासियों ने मिलकर किया वाटर कूलर का  शुभारंभ

समस्त ग्राम वासियों ने मिलकर किया वाटर कूलर का  शुभारंभ भीषण गर्मी में लोगों को मिलेगा ठंडा पानी कहा -यह पुण्य का काम है

संवाददाता / दिनेश प्रजापत

दैनिक चक्र न्यूज़ सांगानेर – ग्राम पंचायत लाखना के समस्त श्रीरामपुरा गांव के आड़े गेला बाबा लाखना रोड पर वाटर कूलर लगाया गया जिसका शुभारंभ सभी ग्राम वासियों द्वारा किया गया, समाज सेवक मोहनलाल प्रजापत ने बताया की वाटर कूलर लगने से लोगों को भीषण गर्मी में पीने के पानी की सुविधा मिलेगी , इस भीषण गर्मी में लाखना रोड आड़े गेला बाबा मन्दिर पर लोगों को पीने के पानी की सुविधा नहीं थी , उन्होंने कहा की अधिक से अधिक लोगों को इस गर्मी के मौसम में जगह-जगह वाटर कलर लगाना चाहिए जिससे आमजन को पीने के पानी के लिए परेशानी नहीं हो इससे बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोजूद रहे ,नाथूलाल शर्मा (भूतपूर्व सरपंच ग्राम पंचायत लाखना ) मोहनलाल प्रजापती (बगरू विधानसभा ओबीसी अध्यक्ष),शंकर लाल शर्मा (सदस्य अखिल भारतीय बागड़ा महासभा)बंशी लाल शर्मा (पूर्व चेयरमैन सांगानेर),घनश्याम चौपड़ा, जगदीश प्रजापत (ईकाई अध्यक्ष लाखना पंचायत), राजेश पंडित जगतपुरा, प्रहलाद शर्मा, रामदयाल बैरवा, मनोज प्रजापत,किशन प्रजापत,लोकेश प्रजापत , मनोज प्रजापत, कैलाश प्रजापत,दिनेश प्रजापत मिडिया प्रभारी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें बिजनौर में दिल दहला देने वाली वारदात: शादी से इनकार बना मौत की वजह

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें