शादी के कार्ड के बहाने साइबर अपराधियों ने पुलिसकर्मियों को बनाया शिकार

शादी के कार्ड के बहाने साइबर अपराधियों ने पुलिसकर्मियों को बनाया शिकार

अमेठी। जिले में साइबर अपराधियों ने बड़ा कारनामा कर पुलिस महकमे को ही निशाना बना लिया। जगदीशपुर कोतवाली और जामों थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी, सिपाही और कुछ जनप्रतिनिधियों के मोबाइल फोन हैक कर लिए गए।

जानकारी के मुताबिक हैकरों ने पुलिसकर्मियों के मोबाइल नंबर से ही अन्य लोगों को एक शादी का कार्ड भेजा। कार्ड दरअसल एक APK फाइल थी। चूंकि संदेश पुलिसकर्मियों के नंबर से आया था, इसलिए लोगों ने बिना सोचे-समझे उसे डाउनलोड और इंस्टॉल कर लिया। इसके बाद मोबाइल फोन हैक हो गए।

घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह पुलिस की ओर से साइबर फ्रॉड को लेकर जानकारी साझा की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह साइबर ठगी का नया तरीका है, जिसमें जालसाज भरोसेमंद नंबरों से शादी का कार्ड या अन्य लिंक भेजकर लोगों को फंसाते हैं।

पुलिस की अपील

अमेठी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक या APK फाइल को अपने मोबाइल में इंस्टॉल न करें। यदि इस तरह का कोई मैसेज प्राप्त होता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

यह घटना साफ दर्शाती है कि साइबर अपराधी अब पुलिसकर्मियों तक को नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में आम नागरिकों को अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में कलयुगी बेटे ने फावड़े से काटकर की पिता की हत्या, गांव में मचा हड़कंप

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal