प्रतापगढ़ में कलयुगी बेटे ने फावड़े से काटकर की पिता की हत्या, गांव में मचा हड़कंप
राष्ट्रीय संवाददाता अमित तिवारी. प्रतापगढ़। जिले के कुंडा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां आधी रात सोते हुए पिता की उसके ही बेटे ने फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, निबासी विनोद कुमार मिश्रा (50) अपने घर के बरामदे में तख्त पर सो रहे थे। तभी रात करीब दो बजे उनके छोटे बेटे सिद्धार्थ मिश्रा ने गुस्से में आकर अचानक उन पर फावड़े से वार कर दिया। हमले से विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को रात करीब चार बजे सीएचसी कुंडा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हत्या की खबर मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं, इंस्पेक्टर नंदलाल सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।
ये भी पढ़ें गर्लफ्रेंड से मिलने आया युवक पकड़ा गया, ग्रामीणों ने रातभर की पिटाई फिर..












