गर्लफ्रेंड से मिलने आया युवक पकड़ा गया, ग्रामीणों ने रातभर की पिटाई फिर..

गर्लफ्रेंड से मिलने आया युवक पकड़ा गया, ग्रामीणों ने रातभर की पिटाई – सुबह मंदिर में कराई शादी

आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के निबोहरा इलाके में एक अनोखा मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश से अपनी प्रेमिका भारती से मिलने आया युवक सोनू ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया।

जानकारी के मुताबिक, युवक चोरी-छिपे अपनी प्रेमिका से मिलने आया था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने युवक की रातभर जमकर धुनाई की।

सुबह जब मामला तूल पकड़ने लगा तो दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया। बातचीत के बाद गांव के मंदिर में सोनू और भारती की शादी करा दी गई। परिजनों की सहमति से यह भी तय हुआ कि आगे चलकर दोनों की कोर्ट मैरिज भी कराई जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि युवक और युवती काफी समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। युवती अपने गांव में रहती थी जबकि युवक पड़ोसी राज्य से मिलने पहुंचा था।

इस अनोखे घटनाक्रम की चर्चा पूरे इलाके में है।

ये भी पढ़ें टेलीग्राम पर बढ़ रहे ऑनलाइन ठगी के मामले, यूज़र्स रहें सतर्क

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की