एटा में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल: श्वेताभ पांडे बने नए एएसपी, राजकुमार सिंह का लखनऊ ईओडब्ल्यू में हुआ तबादला

एटा में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल: श्वेताभ पांडे बने नए एएसपी, राजकुमार सिंह का लखनऊ ईओडब्ल्यू में हुआ तबादला

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा: जिले के पुलिस प्रशासन में तबादलों की श्रृंखला के बीच बड़ा बदलाव किया गया है। एटा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजकुमार सिंह का स्थानांतरण लखनऊ स्थित आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में कर दिया गया है। उनकी जगह श्वेताभ पांडे को एटा का नया अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।राजकुमार सिंह पिछले एक वर्ष से एटा में एएसपी के पद पर कार्यरत थे। शासन ने शुक्रवार को उनका स्थानांतरण आदेश जारी किया। वे अपने कार्यकाल के दौरान एटा में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जाने जाते रहे हैं। एएसपी राजकुमार सिंह ने एटा में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। वे वर्ष 2020 में सीओ सिटी, और वर्ष 2021 से अगस्त 2022 तक क्षेत्राधिकारी अलीगंज के रूप में कार्य कर चुके हैं। आईपीएस पदोन्नति के बाद उन्हें वाराणसी भेजा गया था, जिसके उपरांत उन्हें पुनः एटा में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया। हाल ही में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद वे फिर से एटा लौटे थे।

अब श्वेताभ पांडे एटा के नए अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उनसे जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद की जा रही है। पुलिस महकमे में इस फेरबदल को नई ऊर्जा और दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें