आरक्षी भर्ती परीक्षा की सुरक्षा पर एसएसपी की पैनी नजर, केंद्रों का किया निरीक्षण।

आरक्षी भर्ती परीक्षा की सुरक्षा पर एसएसपी की पैनी नजर, केंद्रों का किया निरीक्षण।

संवादाता अमन अहमद।

एटा, 10 जून। जनपद में आयोजित हो रही उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने बुधवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, जैमर तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यप्रणाली की जांच की। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों और उनके आसपास के क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही परीक्षार्थियों के सुगम आवागमन के लिए यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. इलामारन ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को परीक्षा की गोपनीयता और शुचिता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि भर्ती परीक्षा की विश्वसनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल, फर्जीवाड़ा या अवांछित गतिविधि पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, जिससे अभ्यर्थी शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा दे सकें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें