जनसुनवाई में एसपी दीपक भूकर के सख्त निर्देश: शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय प्रतापगढ़ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन की समस्याओं, शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया। प्रत्येक प्रकरण में उपलब्ध तथ्यों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक मामले का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं परिणामोन्मुख निस्तारण किया जाए।
ये भी पढ़ें जनपद एटा डीएम-एसएसपी का औचक निरीक्षण, हर व्यवस्था की बारीकी से जांच”












